जोधपुर : मधुमक्खियों ने किया अस्पताल पर हमला, 2 डॉक्टरों समेत 14 को बनाया शिकार

By: Ankur Mon, 14 Dec 2020 2:40:44

जोधपुर : मधुमक्खियों ने किया अस्पताल पर हमला, 2 डॉक्टरों समेत 14 को बनाया शिकार

आमतौर पर देखा जाता हैं कि बीमार व्यक्ति को अस्पताल की जरूरत पड़ती हैं। लेकिन जोधपुर के एमडीएम अस्पताल परिसर में ऐसी घटना देखने को मिली जिसमें खुद डॉक्टर को अस्पताल में इलाज लेने की जरूरत पड़ गई। हुआ ये कि सोमवार सुबह एमडीएम अस्पताल में मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इसमें 2 डॉक्टरों समेत 14 लोग शिकार बने और 3 लोगों का इमरजेंसी में इलाज कराना पड़ा।

दरअसल, एमडीएम अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पेड़ लगे हैं। इनमें कई जगह मधुमक्खियों ने अपने छत्ते बना रखे हैं। सोमवार सुबह भी किसी ने छत्ते को छेड़ दिया। इससे मधुमक्खियों बिखरना शुरू हो गई और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग बदहवास होकर इधर-उधर भागना शुरू हो गए। ज्यादातर लोग अस्पताल के कमरों में घुस गए और दरवाजा बंद कर दिया।

इसके बावजूद कई लोग खुद को बचा नहीं आए। दो डॉक्टरों समेत 14 लोगों को मधुमक्खियों ने काटा। काफी देर बाद मधुमक्खियां शांत हुई तो लोग अस्पताल से बाहर निकलकर आए। दरअसल, अस्पताल प्रशासन कई बार इन छत्तों को हटाने का प्रयास कर चुका है, लेकिन एक बार उड़ने के बाद मधुमक्खियां वापस इन पेड़ों पर लौट आती हैं।

कई लोगों को पड़ती है तुरंत इलाज की जरूरत

कुछ लोगों को मधुमक्खी काटने पर तुरंत इलाज की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे लोगों के शरीर में सूजन बढ़ना शुरू हो जाती है। खासकर से शरीर के ज्वाइंट्स पर सूजन काफी तेजी से बढ़ती है। इस तरह के लोगों को तुंरत इलाज नहीं मिले तो उनकी मौत भी हो सकती है।

ये भी पढ़े :

# 1 जनवरी 2021 से बदल जाएगा चेक से पेमेंट करने का नियम, आपको जानना बेहद जरुरी

# झुंझुनूं : तेंदुए की वजह से लोगों में दहशत, वन विभाग ने पिंजरा लेकर की घेराबंदी

# गेम की लत: 6 साल के बच्चे ने मां के क्रेडिट कार्ड से उड़ा दिए 12 लाख रुपये

# थोक महंगाई 9 महीने में सबसे ज्यादा, नवंबर महीने में बढ़कर 1.55% पर पहुंची

# 'हेलो गैंग': लड़कियों की मीठी आवाज में फंसाते है लोगों को, 6 राज्यों की पुलिस कर रही तलाश

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com